1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ED notice to sanjay singh aids

संजय सिंह पर ED ने कसा शिकंजा, 2 करीबियों को भेजा नोटिस

sanjay singh
Sanjay Singh news : आबकारी मामले में आप सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में संजय सिंह के 2 करीबियों विवेक त्यागी और सर्वेश मिश्रा को नोटिस भेजा है। त्यागी संजय सिंह के पर्सनल असिसनेंट हैं।
 
त्यागी और मिश्रा को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मिश्रा आज ही ईडी के समक्ष पेश हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के सामने बैठाकर संजय सिंह से पूछताछ की जा सकती है।
 
ईडी का दावा है कि संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश मिश्रा को उनके आवास पर आप नेता की ओर से 2 बार में 2 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, विजय त्यागी को आरोपी अमित अरोड़ा की कंपनी में हिस्सेदारी की गई थी।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को आप सांसद को 5 दिन की ED की रिमांड पर भेजा दिया था। इससे पहले बुधवार तड़के ईडी ने संजय सिंह के घर रेड मारकर उनसे घंटों पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
 
संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली की सियासत गरमाई हुई है। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही इस मामले में एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं।