शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. dusu election results 2025 abvp leads
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 (10:43 IST)

दिल्ली डूसू चुनाव में मतगणना जारी, ABVP को बढ़त

dusu election
dusu election result 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह शुरू हो गई। पहले 2 दौर की काउंटिंग में एबीवीपी ने बढ़त बना ली है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के आर्यन मान को एनएसयूआई की जोसलिन नंदिता चौधरी पर बढ़त मिल गई है। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के राहुल झांसला आगे।
 
मतदान दो पालियों में हुआ, जिसके तहत सुबह की कक्षा वाले विद्यार्थियों ने सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम की कक्षा वाले विद्यार्थियों ने अपराह्न तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक मतदान किया।
 
मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के बीच रहा।
 
अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई ने बौद्ध अध्ययन की स्नातकोत्तर छात्रा जोसलिन नंदिता चौधरी को मैदान में उतारा है, जबकि एबीवीपी की ओर से पुस्तकालय विज्ञान विभाग के छात्र आर्यन मान को उम्मीदवार बनाया गया है।
 
इस साल डूसू चुनाव प्रचार में साफ तौर पर एक बदलाव देखा गया। वर्षों में पहली बार विश्वविद्यालय के कॉलेजों और छात्रावासों की दीवारें पोस्टरों और भित्तिचित्रों से मुक्त रहीं। इसका कारण यह रहा कि प्रशासन ने लिंगदोह समिति के दिशा-निर्देशों के तहत नियमों का सख्ती से पालन कराया।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
शक्तिशाली भूकंप से थर्राया रूस का कामचटका, सुनामी की चेतावनी