सम्बंधित जानकारी
- live : मानहानि मामले में संजय राउत दोषी, 15 दिन की सजा
- live : जम्मू कश्मीर में दोपहर 1 बजे तक 37 फीसदी मतदान
- live : पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर रवाना
- IND vs BAN :149 रनों पर भारतीय पेस बेट्री ने चेपॉक पर समेटी बांग्लादेश की पहली पारी
- IND vs BAN : रविचंद्रन अश्विन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर कहा, मैंने ऋषभ पंत की तरह खेलना चाहा
live : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर के बाहर तोड़फोड़
live updates : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर के बाहर तोड़फोड़, दिल्ली MCD स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव आज दोपहर 1 बजे होंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर हो रहे इस चुनाव को आम आदमी पार्टी ने अवैध बताया और इसके बहिष्कार का फैसला किया। पल पल की जानकारी...
12:19 PM, 27th Sep
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर के बाहर तोड़फोड़। बिना पास मंत्रालय में घुसी एक महिला ने फडणवीस को लेकर नारेबाजी की, पुलिस को आरोपी महिला की तलाश।
12:12 PM, 27th Sep
-दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉर्थ और साउथ कैंपस में शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी। मतदान 2 चरण में होगा। सुबह की पाली के छात्र दोपहर 1 बजे तक और शाम की पाली के छात्र अपराह्न 3 बजे से शाम साढ़े सात बजे तक वोट डालेंगे।
-कुल 21 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें अध्यक्ष पद के लिए आठ, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच तथा संयुक्त सचिव और सचिव पद के लिए चार-चार उम्मीदवार शामिल हैं।
-अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के ऋषभ चौधरी, एनएसयूआई के रौनक खत्री और आइसा की सावी गुप्ता के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।
-उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के भानु प्रताप सिंह, एनएसयूआई के यश नांदल और आइसा के आयुष मंडल के बीच मुकाबला है।
-संयुक्त सचिव पद के लिए एबीवीपी के अमन कपासिया, एनएसयूआई के लोकेश चौधरी और एसएफआई की स्नेहा अग्रवाल आमने-सामने हैं।
-फिलहाल डूसू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव एबीवीपी से जबकि सचिव एनएसयूआई से हैं।
12:11 PM, 27th Sep
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त को शुक्रवार दोपहर 1 बजे एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी की एक रिक्त सीट पर चुनाव करवाने के निर्देश दिए। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव को अवैध बताते हुए इसका बहिष्कार करने का एलान किया।
वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि राज्यपाल को नहीं, केवल महापौर को एमसीडी की बैठक बुलाने का अधिकारी है। आज का एमसीडी चुनाव अवैध है। पार्टी एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी।
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने भी कहा कि कल रात को उपराज्यपाल के निर्देश पर कमिश्नर द्वारा एक आदेश जारी किया गया कि आज 1 बजे स्थायी समिति के 6वें सदस्य का चुनाव होगा। वह आदेश पूरी तरह से अवैध है। DMC एक्ट की धज्जियां उड़ाई गई हैं। उपराज्यपाल के पास किसी भी प्रकार की शक्ति नहीं है कि वे हाउस की मीटिंग में हस्तक्षेप कर पाएं। कल भी भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया में खलल डाली। मजबूरन मुझे सदन 5 तारीख तक स्थगित करना पड़ा।Mayor Dr. @OberoiShelly directs MCD Commissioner to hold the Standing Committee election on 05.10.2024, with proper notice to all Councillors and legal compliance, declaring the 27.09.2024 election illegal and unlawful. pic.twitter.com/ZgC950gaCB
— AAP (@AamAadmiParty) September 27, 2024
उन्होंने कहा कि अगर हम कानून की बात करें तो वैध चुनाव 5 अक्टूबर को ही होंगे। मेयर होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से हों। भाजपा को समझना होगा कि नगर निगम में इस तरह की तानाशाही नहीं चलेगी। भाजपा की क्या मंशा है कि कल रातों-रात चुनाव करवाने की कोशिश की गई?
