सम्बंधित जानकारी
- गडकरी ने बताया, क्या है लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा?
- Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन
- Gaganyaan Mission को लेकर क्या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान
- One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां
- महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें
live : पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर रवाना
live updates : पीएम नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा, आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह समेत इन खबरों पर 21 सितंबर, शनिवार को रहेगी सबकी नजर। पल पल की जानकारी...
08:51 AM, 21st Sep
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अमेरिकी दौरे पर रवाना हो गए। प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित होने वाले वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में समिट ऑफ द फ्यूचर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह प्रौद्योगिकी क्षेत्र की शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।
प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। वे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात कर सकते हैं।
PM Modi to arrive in Wilmington as Biden hosts 'Quad' leaders at his hometown Delaware
— ANI Digital (@ani_digital) September 21, 2024
Read @ANI Story | https://t.co/OIX2LnG33j#PMModi #wilmington #Biden #Quad #Delaware pic.twitter.com/GvtI21RBhR
08:46 AM, 21st Sep
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी का दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को शाम 4:30 बजे राज निवास में होगा। गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और सुल्तानपुर माजरा से पहली बार विधायक बने मुकेश अहलावत भी लेंगे मंत्री पद की शपथ।
