1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra met with Nitin Gadkari
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 18 मार्च 2026 (18:06 IST)

राहुल और प्रियंका ने की नितिन गडकरी से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात, राजस्‍थान से क्‍या है कनेक्‍शन?

Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra met with Nitin Gadkari
Rahul and Priyanka met Nitin Gadkari : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। खबरों के अनुसार, राहुल और प्रियंका ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात कर राजस्थान की बसों की सुरक्षा और बॉडी निर्माण पर चर्चा की। दरअसल, बसों और ट्रकों में आग लगने की घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने नए कानून बनाए हैं और लाइसेंस फीस में वृद्धि की है। इस कदम से छोटे बॉडी मेकर्स को अपने व्यापार पर संकट का सामना करना पड़ रहा है। राहुल और प्रियंका ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से राहत की गुहार लगाई।
 

केंद्र सरकार ने बनाए नए कानून 

राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। राहुल और प्रियंका ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात कर राजस्थान की बसों की सुरक्षा और बॉडी निर्माण पर चर्चा की। दरअसल, बसों और ट्रकों में आग लगने की घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने नए कानून बनाए हैं और लाइसेंस फीस में वृद्धि की है।

नितिन गडकरी ने भी जताई चिंता  

इस कदम से छोटे बॉडी मेकर्स को अपने व्यापार पर संकट का सामना करना पड़ रहा है। राहुल और प्रियंका ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से राहत की गुहार लगाई। हाल की स्लीपर बस आग घटनाओं के बाद जारी नए नियमों के पालन की कमी पर गडकरी ने चिंता भी जताई।
 

क्यों हो रही हैं इतनी घटनाएं?

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने सड़क सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए सीधे केंद्रीय मंत्री से पूछा कि देशभर में, विशेषकर राजस्थान से चलने वाली स्लीपर बसों में आग लगने की इतनी घटनाएं क्यों हो रही हैं? उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और बॉडी बिल्डर्स की तकनीकी दिक्कतों को गडकरी के सामने रखा। इसके साथ ही इस बैठक में एनएचएआई परियोजनाओं और राजस्थान में आरटीओ बस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

इसलिए यात्री सुरक्षित बाहर नहीं निकल पाते

मुलाकात के दौरान प्रियंका और राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाया। प्रियंका ने परिवहन मंत्री के सामने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए खर्च होने वाले ज्यादा पैसे और समय का भी जिक्र किया। मुलाकात के दौरान गडकरी ने कहा कि कई बस निर्माता नियमों का पालन नहीं करते। उन्होंने कहा कि कुछ बसों में एसी और अन्य उपकरण इस तरह लगाए जाते हैं कि अगर आग लग जाए तो यात्री सुरक्षित बाहर नहीं निकल पाते।
 

नियमों का सख्ती से पालन होगा

गडकरी ने इसे गंभीर समस्या बताया और कहा कि लोगों की जान खतरे में डालने वाला काम स्वीकार्य नहीं है। मुलाकात के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को नियमों के पालन और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि नियमों का सख्ती से पालन होगा और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। गडकरी ने आश्वासन दिया कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य यात्रियों की जान बचाना है, लेकिन वह उद्योग की जायज समस्याओं को भी अनदेखा नहीं करेंगे।

इसीलिए नियमों में किया बदलाव

गडकरी ने बताया कि समस्याओं की जड़ यह है कि बसों की बॉडी अलग से बनाई जा रही है और चेसिस पुराने इस्तेमाल हो रहे हैं। इस असंतुलन के कारण बसों में तकनीकी खराबी आती है जो अक्सर आग लगने का कारण बनती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी जोखिम को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बॉडी निर्माण के नियमों में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
यहूदी कब से हमारे पूर्वज और बाप हो गए, कांग्रेस के राजीव शुक्ला के करारे बोल