गंगा में इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, नाव में खाया नॉनवेज, नदी में फेंके अवशेष, मुस्लिम युवकों पर FIR
Varanasi Iftar party case : उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी वाराणसी में बीते सोमवार को गंगा नदी की लहरों पर इफ्तार पार्टी करना कुछ युवकों के लिए भारी पड़ गया। खबरों के अनुसार, नाव पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने इफ्तार पार्टी करने वाले मुस्लिम युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवकों ने इफ्तार में नॉनवेज खाकर अवशेष गंगा में फेंके, जिससे पवित्र नदी अपवित्र हुई।
इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी वाराणसी में बीते सोमवार को गंगा नदी की लहरों पर इफ्तार पार्टी करना कुछ युवकों के लिए भारी पड़ गया। नाव पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने इफ्तार पार्टी करने वाले मुस्लिम युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
14 मुस्लिम युवक गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवकों ने इफ्तार में नॉनवेज खाकर अवशेष गंगा में फेंके, जिससे पवित्र नदी अपवित्र हुई। युवकों ने नाव पर इफ्तार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। पंचगंगा घाट के पास थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
भाजपा युवा मोर्चा ने की थी शिकायत
मामले की शिकायत भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल ने दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि नाव पर इफ्तार के दौरान नॉनवेज भोजन यानी बिरयानी परोसा गया। यह भी आरोप है कि नॉनवेज खाने के बाद अवशेष गंगा नदी में फेंके गए। वायरल वीडियो में युवकों द्वारा पार्टी मनाते हुए दिखाया गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गिरफ्तार युवकों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी निष्पक्षता से की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।
नगर निगम ने जताई कड़ी आपत्ति
घटना को लेकर वाराणसी नगर निगम ने कड़ी आपत्ति जताई है। निगम के पीआरओ ने कहा कि इस तरह का कृत्य बेहद आपत्तिजनक है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी।
क्या बोले अधिकारी?
जांच के दौरान वीडियो को पहली नजर में सही पाया गया है। इसके बाद वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की गई और पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में कोतवाली के एसीपी ध्रुव प्रताप सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।वेबदुनिया रिसर्च टीम....
और पढ़ें