सम्बंधित जानकारी
- पंजाब में गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में हड़कंप
- देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड
- राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार
- खड़ी बस में लगी आग, बच्चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
- दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्या बोले दिग्गी
रतलाम में बर्निंग ट्रेन, तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग
रतलाम के आलोट से गुजर रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) में रविवार सुबह आग लग गई। घटना के बाद ट्रेन में लगे रेलवे के हूटर बजने लगे, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जनहानि की सूचना नहीं है। यह हादसा रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी। आग एसी कोच बी-1 में लगी, जिसकी चपेट में ट्रेन के दो कोच आ गए।
घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में शिफ्ट किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के कोटा मंडल के तहत आने वाले विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरीछा स्टेशनों के बीच दिल्ली जा रही तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर आग लग गई। इस घटना के कारण आठ से 10 यात्री ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई। तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में आग लग गई और लगेज-कम-गार्ड वैन में फैल गई।रतलाम के आलोट से गुजर रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) में रविवार सुबह आग लग गई। घटना के बाद ट्रेन में लगे रेलवे के हूटर बजने लगे, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गईhttps://t.co/AUg2EPlH1p
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) May 17, 2026
#madhyapradesh #burningtrain #train #fire #rajdhaniexpress pic.twitter.com/0WfVz2Q0wK
अधिकारियों ने बताया कि 68 यात्रियों को ले जा रहे कोच को 15 मिनट के भीतर खाली करा लिया गया और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में सुरक्षा उपाय के रूप में ओवरहेड बिजली की आपूर्ति बंद करने के बाद प्रभावित कोच को रेक से अलग कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
