1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. pakistan petrol diesel price cut india fuel price hike crude oil impact

Pakistan में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, भारत में बढ़े दाम, जानिए दोनों देशों में कितना फर्क

petrol diesel price in Pakistan
पाकिस्तान सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। नई दरें 16 मई से लागू हो गई हैं। कटौती के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 409.78 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 409.58 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर हो गई है।
हाल के दिनों में लगातार बढ़ती कीमतों के बाद यह राहत मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों का सीधा असर मोटरसाइकिल, रिक्शा और छोटे वाहनों पर पड़ता है। सरकार पिछले कुछ समय से हर शुक्रवार रात पेट्रोलियम कीमतों की समीक्षा कर रही है।
 
दरअसल, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए तनाव के बाद पाकिस्तान में ईंधन संकट और गहरा गया था। 28 फरवरी के बाद से तेल कीमतों में लगातार उछाल देखा गया। पिछले सप्ताह ही पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल के दाम 14.92 पाकिस्तानी रुपए और डीजल 15 रुपए प्रति लीटर महंगा किया था। वहीं मार्च और अप्रैल में भी ईंधन कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई थी। भारत में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
दूसरी ओर भारत में 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। इसके अलावा प्रमुख शहरों में सीएनजी की कीमतें भी 2 रुपए प्रति किलो तक बढ़ाई गईं। दिल्ली में अब एक किलो सीएनजी के लिए 79.09 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।
 

क्यों बढ़ रहे हैं तेल के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी इसका मुख्य कारण है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव शुरू होने से पहले कच्चा तेल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, जो अब 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है।
 
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है। कंपनियां नुकसान की भरपाई के लिए ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहीं तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल और महंगे हो सकते हैं। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी