सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में पेट्रोल पंपों की हड़ताल, वाहन चालक हुए परेशान
- दिल्ली में डीटीसी, ऑटो टैक्सी व पेट्रोल पंप की हड़ताल, लोगों को हुईं भारी दिक्कतें
- चुनावी पेंच में उलझी फिल्म उद्योग की हड़ताल, 400 सिनेमाघरों में सन्नाटा
- पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, भारत ने की सर्जिकल स्ट्राइक तो हम दस करेंगे...
- जीडी अग्रवाल के बाद गंगा के लिए एक और संत की भूख हड़ताल
डीटीसी कर्मचारी आज रहेंगे हड़ताल पर, निगम ने की काम पर आने की अपील
फाइल फोटो
नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) कर्मचारियों की यूनियनें सोमवार को हड़ताल करेंगी, जिससे सार्वजनिक परिवहन बसों पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
डीटीसी के ठेका कर्मचारी डीटीसी संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले गत सोमवार से हड़ताल पर हैं। उनकी मांगों में उस भत्ते को भी बहाल करना शामिल है, जिसे एक अदालत के आदेश के बाद डीटीसी ने कम कर दिया था। डीटीसी वर्कर्स यूनिटी सेंटर ने भी सोमवार को हड़ताल किए जाने का आह्वान किया है।
इस बीच डीटीसी ने एक प्रेस बयान में कहा, दिल्ली सरकार ने न्यूनतम वेतन दरों को बहाल किया था जो ठेका कर्मचारियों के लिए चार अगस्त, 2018 से पहले लागू थीं और न्यूनतम वेतन को कम करने के आदेश वापस ले लिए थे।
डीटीसी ने ठेका कर्मचारियों से जल्द से जल्द अपने काम पर लौटने की अपील की है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा),1974 लगा दिया था। (भाषा)
