1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Direct tax, direct tax collection, CBDT

पहली छमाही में प्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ा

Direct tax
नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सितंबर तक देश का प्रत्यक्ष कर संग्रह 3.86 लाख करोड़ रुपए रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में संग्रहित कर की तुलना में 15.8 प्रतिशत अधिक है।
 
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के बजट में प्रत्यक्ष कर से 9.8 लाख करोड़ रुपए संग्रहित करने का अनुमान जताया गया था। पहली छमाही तक संग्रहित कर बजट अनुमान का 39.4 प्रतिशत है। अप्रैल से सितंबर तक छह महीने में सकल कर संग्रह 4.66 लाख करोड़ रुपए रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में संग्रहित सकल कर की तुलना में 10.3 प्रतिशत अधिक है। पहले छह महीने में 79,660 करोड़ रुपए का रिफंड किया गया है।
 
इस वर्ष 30 सितंबर तक 1.77 लाख करोड़ रुपए अग्रिम कर के रूप में संग्रहित हुए हैं। इस अवधि में अग्रिम कर संग्रह में 11.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कॉर्पोरेट आयकर अग्रिम कर में 8.1 प्रतिशत और व्यक्तिगत आयकर अग्रिम कर में 30.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। (वार्ता)
अगला लेख
अमिताभ के साथ फिल्म करना मील का पत्थर: तब्बू