• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. देवेंद्र फडणवीस चुने गए महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता
Written By
Last Modified: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (17:28 IST)

देवेंद्र फडणवीस चुने गए महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता

Devendra Fadnavis | देवेंद्र फडणवीस चुने गए महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार फिर से राज्य भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए। इस बैठक में सभी 105 नवनिर्वाचित भाजपा विधायक उपस्थित थे। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।

यह बैठक दक्षिण मुंबई के विधान भवन में हुई। तोमर ने कहा कि विधायक दल की बैठक में किसी अन्य नाम का प्रस्ताव नहीं किया गया। फडणवीस ने पार्टी विधायकों को उन पर विश्वास करने और उन्हें राज्य की सेवा करने का एक और मौका देने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को भी धन्यवाद दिया। यह बैठक 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा और शिवसेना के बीच सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी को लेकर टकराव की पृष्ठभूमि में हुई। शिवसेना को 288 सदस्‍यीय सदन में 56 सीटें मिली हैं, जबकि राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं।
ये भी पढ़ें
अयोध्या पर फैसले से पहले रामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष ने जताई अपनी हत्या की आशंका