1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. 2020 Yamaha Tricity 300 Three Wheeler Preview

तहलका मचाने आ रहा है YAMAHA का तीन पहियों वाला स्कूटर, फीचर्स हैं दमदार

Yamaha tricity
YAMAHA ने हाल में तीन पहियों वाला स्कूटर Tricity300 पेश किया है। स्कूटर की खास बात है कि इसके फ्रंट में दो पहिए लगे हैं। इससे यह स्कूटर भीड़ में बिलकुल अलग नजर आता है।
 
कंपनी ने टोक्यो मोटर शो 2019 में इस स्कूटर को शोकेस किया। ऑटो वेबसाइट खबरों के अनुसार स्कूटर में 292सीसी का इंजन है। स्कूटर के फ्यूल टैंक की क्षमता 13 लीटर है।
 
कंपनी ने इस स्कूटर को खासतौर पर शहरी क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। यह स्कूटर 3CT के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। यामाहा की तरफ से कीमत के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। खबरों के अनुसार यह स्कूटर 3 रंगों में मिलेगा।
 
Tricity300 स्कूटर नवंबर के पहले सप्ताह (4 नवंबर तक) में यूरोपियन मार्केट में लॉन्च होगा। भारत में इसके लॉन्च होने को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
 
खबरों के अनुसार YAMAHA इस स्कूटर से जुड़े फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में EICMA 2019 में खुलासा कर सकता है।
अगला लेख
40 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्‍स, एसबीआई का शेयर चढ़ा