1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi records hottest January since 2019

दिल्ली में 2019 के बाद सबसे गर्म जनवरी दर्ज, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

मौसम विज्ञानियों ने जनवरी माह के सामान्य से अधिक गर्म होने का कारण मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति को बताया, जो आमतौर पर बारिश लाता है और तापमान को कम करता है।

Delhi records hottest January since 2019
Delhi's hottest January: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही यह 2019 के बाद से जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा। इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दीर्घावधि औसत (LPA)20.1 डिग्री सेल्सियस से 1 डिग्री अधिक था जिससे 2019 के बाद से दिल्ली की सबसे गर्म जनवरी दर्ज की गई।ALSO READ: Weather Update: गर्मी की आहट के बीच फिर बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, IMD का अलर्ट
 
राजधानी में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। महीने का औसत न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एलपीए 7.5 डिग्री सेल्सियस से 1 डिग्री अधिक है और 2017 के बाद से सबसे अधिक है। 2017 में यह 8.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञानियों ने जनवरी माह के सामान्य से अधिक गर्म होने का कारण मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति को बताया, जो आमतौर पर बारिश लाता है और तापमान को कम करता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: Budget 2025-26 निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी मोदी सरकार 3.0 का दूसरा बजट