1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. How to Survive a Human Stampede

महाकुंभ हादसा, भगदड़ में फंसने पर कैसे बचाएं अपनी जान?

How to save yourself in a stampede
How to Survive a Human Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यह बड़ी संख्या में महाकुंभ पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण यह हादसा हुआ। भीड़ का हिस्सा बनना आम बात है, लेकिन अगर यह भीड़ बेकाबू हो जाए, तो जानलेवा भी सकती है। धार्मिक आयोजनों, रेलवे स्टेशनों, स्टेडियम, मॉल, राजनीतिक सभाओं और त्योहारों के दौरान ऐसी घटनाएं कभी-कभी हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप जानें- भगदड़ में फंसने की स्थिति में खुद को कैसे सुरक्षित रखें?
 
1. भीड़ में जाने से पहले सतर्क रहें
  • स्थिति का आकलन करें : अगर कोई स्थान बहुत ज्यादा भरा हुआ दिख रहा है, तो वहां जाने का प्लान टाल दें।
  • भीड़ के किनारे रहें : किसी ठोस चीज (दीवार, पोल, रेलिंग) को पकड़कर आगे बढ़ें।
  • भीड़ का घनत्व देखें : अगर लोग 20-30 मीटर तक बहुत घनी संख्या में मौजूद हैं, तो प्रवेश करने से बचें।
 
2. भीड़ में गिरने से कैसे बचें?
  • संतुलन बनाए रखें : पैरों को हल्का फैलाकर रखें ताकि गिरने की संभावना कम हो।
  • हाथों का इस्तेमाल करें : सामने किसी को धक्का देने की बजाय, हाथों से खुद को स्थिर बनाए रखें।
  • भीड़ के बहाव के साथ चलें : विपरीत दिशा में जाने की कोशिश न करें, इससे गिरने की संभावना बढ़ सकती है।
3. अगर गिर जाएं तो क्या करें?
  • तुरंत पेट के बल करवट लेकर लेट जाएं, ताकि नाजुक अंगों को चोट न पहुंचे।
  • हाथों से सिर और गर्दन को ढक लें, जिससे किसी के पैर लगने से गंभीर चोट न हो।
  • तेजी से खड़े होने की बजाय घुटनों के बल आकर धीरे-धीरे उठें।
4. भगदड़ में सांस लेना मुश्किल हो तो क्या करें?
  • छाती को फैलाकर रखें : इससे फेफड़ों पर दबाव कम पड़ेगा और सांस लेने में आसानी होगी।
  • गहरी सांस लें और घबराएं नहीं : मानसिक रूप से शांत रहने की कोशिश करें, घबराहट से स्थिति और बिगड़ सकती है।
5. परिवार या दोस्तों से बिछड़ने पर क्या करें?
  • पहले से मिलने की जगह तय करें, ताकि अलग होने की स्थिति में वहीं मिल सकें।
  • फोन का इस्तेमाल तभी करें जब सुरक्षित हों, क्योंकि भगदड़ में रुकने से खतरा बढ़ सकता है।
  • बच्चों को भीड़ में कभी अकेला न छोड़ें और उनके हाथ को मजबूती से पकड़कर रखें।
6. भीड़भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त सावधानी बरतें
  • मुंबई लोकल ट्रेनों, मेट्रो, बसों और त्योहारों के समय रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर हमेशा अलर्ट रहें।
  • धार्मिक स्थलों, स्टेडियम, टूरिस्ट प्लेसेज और राजनीतिक सभाओं में जाने से पहले एग्जिट पॉइंट को पहचान लें।
7. सोशल मीडिया की अफवाहों पर भरोसा न करें
कैसे बचें भगदड़ से : डिजास्टर मैनेजमेंट एक्सपर्ट डॉ. अनिकेत साने बताते हैं कि भीड़ हमेशा मूवेबल होनी चाहिए। यदि भीड़ को रोका जाएगा तो भगदड़ मचना तय है। लोगों को भी शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए। प्रशासन को भी चाहिए कि वह लोगों की संख्या को ध्यान में रखकर पहले से ही प्लान तैयार किया जाना चाहिए। भगदड़ या भीड़ की स्थिति में व्यक्ति को स्वयं को संभालकर चलना पड़ता है। भगदड़ की स्थिति में हर कोई हेल्पलेस होता है। इसलिए कोशिश यह होनी चाहिए कि ऐसी स्थिति निर्मित ही न हो। 
 
भगदड़ जानलेवा साबित हो सकती है, जैसा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुआ भी है। लेकिन, सही जानकारी और सावधानियों के साथ आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। हमेशा सतर्क रहें, भीड़ में जाने से पहले सुरक्षा इंतजामों पर ध्यान दें और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में धैर्य न खोएं।
 
Disclaimer: यह लेख केवल जागरूकता और सुरक्षा जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों की सलाह का पालन करें।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ से लौट रहे लोगों को करनी पड़ी लंबी पदयात्रा, 30 KM पैदल चला दर्जनों श्रद्धालुओं का एक जत्था