1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. pushkar dhami santulan development mantra uttarakhand

CM धामी का ‘SANTULAN’ मंत्र: समावेशी विकास से आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने की योजना

pushkar dhami
Uttarakhand News in Hindi : उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी ने बुधवार को SANTULAN को उत्तराखंड के समग्र विकास का मूल मंत्र बताया। गौरतलब है कि सीएम धामी ने 9 मार्च को राज्य का 1.11 करोड़ का बजट पेश किया था।
 
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, उत्तराखंड के समग्र विकास का मूल मंत्र 'SANTULAN' है। इस विचार के केंद्र में ऐसा विकास मॉडल है जिसमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प शामिल है।
 
उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं स्थानीय संसाधनों और सामर्थ्य को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की दिशा में निरंतर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। नई सोच, नवाचार और आधुनिक तकनीक के साथ विकास को नई गति देने का प्रयास भी इसी दृष्टि का हिस्सा है।
धामी ने पोस्ट के साथ एक फोटो शेयर करते हुए SANTULAN का मतलब भी बताया। इसमें s का मतलब समावेशी विकास, A आत्मनिर्भर, N नई सोच, T तीव्र विकास, U उन्नत गांव और शहर, L लोकसहभागिता, A आर्थिक शक्ति और N से आशय न्यायपूर्ण व्यवस्था है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कैरोलिन लेविट ने बताया, भारत को क्यों दी रूस से तेल खरीदी की अनुमति?