• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest weather news for 1 February 2025 in India
Last Updated : शनिवार, 1 फ़रवरी 2025 (09:03 IST)

Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, 3 राज्यों में भारी बर्फबारी का अलर्ट

जनवरी माह में उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक मौसम ने अपने तीखे तेवर दिखाए। विशेष रूप से उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड और हरियाणा-पंजाब ने भीषण ठंड का दौर झेला।

Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, 3 राज्यों में भारी बर्फबारी का अलर्ट - Latest weather news for 1 February 2025 in India
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार  नए साल का पहला महीना जनवरी माह  भीषण कड़ाके (severe cold) की सर्दी के साथ बीता। इस माह में उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक मौसम ने अपने तीखे तेवर दिखाए। विशेष रूप से उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR), उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड और हरियाणा-पंजाब ने भीषण ठंड का दौर झेला। भीषण कोहरे ने यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया। आईएमडी ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 3 राज्यों में बर्फबारी (snowfall) का अलर्ट जारी किया है।ALSO READ: Weather Update: पूर्वोत्तर भारत में ओलावृष्टि की संभावना, पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी, जानें मौसम का ताजा हाल
 
हल्की से मध्यम बारिश से मौसम का मिजाज बदलता रहा : दूसरी ओर बीच-बीच में बादलों ने भी रंग बदला और हल्की से मध्यम बारिश से मौसम का मिजाज बदलता रहा। लेकिन अब फरवरी महीने की शुरुआत थोड़ी नर्म मौसम के साथ होने वाली है। हालांकि आईएमडी ने अगले 5 दिन तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं तेज हवाएं तो कहीं आंधी परेशान करेगी।
 
जम्मू-कश्मीर में चिल्लईकलां खत्म हुआ : दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में चिल्लईकलां 31 जनवरी से खत्म हो गया है जिससे हिमपात का दौर थोड़ा कम हो सकता है। लेकिन मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी रखा है। साथ ही बारिश का भी अलर्ट है जिससे वहां अभी न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इधर भीषण कोहरे की जद में कई राज्य हैं जिससे अभी भी रेल यातायात, हवाई यातायात प्रभावित हैं।ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में, जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी
 
दिल्ली में 2019 के बाद सबसे गर्म जनवरी दर्ज : राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही यह 2019 के बाद से जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा। इस महीने का औसत अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो दीर्घावधि औसत (एलपीए) 20.1 डिग्री सेल्सियस से 1 डिग्री अधिक था जिससे 2019 के बाद से दिल्ली की सबसे गर्म जनवरी दर्ज की गई।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। महीने का औसत न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एलपीए 7.5 डिग्री सेल्सियस से 1 डिग्री अधिक है और 2017 के बाद से सबसे अधिक है। 2017 में यह 8.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञानियों ने जनवरी माह के सामान्य से अधिक गर्म होने का कारण मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति को बताया, जो आमतौर पर बारिश लाता है और तापमान को कम करता है।
 
पश्चिमी विक्षोभ को मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के ऊपर है। आज 1 फरवरी से उत्तर भारत में बारिश शुरू हो जाएगी तथा पहाड़ों पर भारी बर्फबारी होगी। 1 से 3 फरवरी के बीच एक के बाद एक 2 पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के पास पहुंचेंगे। पूर्वोत्तर असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।ALSO READ: Weather Update : कई राज्‍यों में चमकी ठंड, बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में छिटपुट हल्की बारिश हुई। पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। पूर्वी और उत्तरी राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा।
 
आज शनिवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज शनिवार, 1 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।ALSO READ: दिल्ली में बारिश से बढ़ी ठंड, हिमाचल में बर्फबारी, कश्मीर में बढ़ा रात का तापमान
 
आईएमडी के अनुसार 1 से 5 फरवरी तक पंजाब, दिल्ली से लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना है, दूसरी ओर पहाड़ों पर भारी हिमपात भी हो सकता है। पंजाब, हरियाणा, केरल, लक्षद्वीप और नगालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भागों में न्यूनतम तापमान अधिक बढ़ सकता है।(Photo courtesy: IMD)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
LIVE: Budget 2025-26 बजट कॉपी के साथ दिखीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की पहली झलक