1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 Indians who went to Iran missing

ईरान में 3 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

Randhir Jaiswal
3 Indians missing : विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ईरान में 3 भारतीय नागरिक लापता हो गए हैं और भारत ने इस मुद्दे को तेहरान के समक्ष गंभीरता से उठाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीय नागरिक कारोबारी उद्देश्य से ईरान गए थे और वहां पहुंचने के कुछ समय बाद ही अपने परिवारों से उनका संपर्क टूट गया। तीनों भारतीय दिसंबर में ईरान गए थे।
 
उन्होंने कहा, हम तीनों लापता भारतीय नागरिकों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क में हैं। प्रवक्ता ने कहा, यह मामला दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास और तेहरान स्थित ईरानी विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया गया है।
उन्होंने कहा, विदेश मंत्रालय और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ईरान के अधिकारियों के संपर्क में हैं तथा लापता नागरिकों का पता लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी सहायता का अनुरोध किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों भारतीय दिसंबर में ईरान गए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें