सम्बंधित जानकारी
- नेशनल स्कूल्स टेटे में म.प्र. की सिका स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल मुख्य दौर में
- जेवराती मांग की सुस्ती से सोना लुढ़का, चांदी में रही चमक
- दिल्ली : पुलिस मेडल से सम्मानित एसीपी ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर की खुदकुशी, मचा हड़कंप
- केन्द्र सरकार को हिलाने की तैयारी, दिल्ली में सड़कों पर उतरेंगे एक लाख 'अन्नदाता', ये है किसानों की मांगें
- जीवन के असली नायकों को सामने लाएगा 'सुपर सिख रन' का तीसरा संस्करण
दिल्ली में प्रदर्शनरत किसानों के समर्थन में आए डॉक्टर, वकील, कलाकार
नई दिल्ली। देशभर से आए हजारों किसानों का आंदोलन विकराल रुप लेता जा रहा है। दो दिन के विरोध प्रदर्शन के लिए यहां रामलीला मैदान में एकत्रित हुए किसानों के समर्थन में डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर, कलाकार गुरुवार को बड़ी संख्या में सामने आए हैं। ये किसान फसल के वाजिम दाम मिलने के अलावा कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं।
नेशन फॉर फामर्स समूह के करीब 600-700 स्वयंसेवकों ने बिजवासन, मजनू का टीला, निजामुद्दीन और आनंद विहार से प्रदर्शनकारियों के साथ रामलीला मैदान की ओर कूच किया। स्वयंसेवकों में वकील, डॉक्टर और शिक्षाविद् शामिल हैं। उन्होंने ‘दिल्ली चलो’ अभियान के तहत किसानों के मार्च के लिए समर्थन मांगा।
समूह के साथ स्वयंसेवी जाह्नवी ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए हमारे स्वयंसेवी बड़ी संख्या में जुटे। हमारे स्वयंसेवकों ने चार जगहों से किसानों के साथ मार्च किया। हमने किसानों के लिए रामलीला मैदान पर एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया है।
संगठन प्रदर्शनरत किसानों के भोजन, पानी और अन्य चीजों समेत मूल सुविधाओं का खर्च उठा रहा है। स्वयंसेवक नियमित अंतराल पर पूड़ी-सब्जी और चाय दे रहे हैं। एम्स, आरएमएल, लोक नायक, हिंदू राव, अरुणा आसिफ अली अस्पताल जैसे दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों के करीब 25 से 30 डॉक्टरों ने रामलीला मैदान पर किसानों के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।
‘डीयू फॉर फार्मर्स’ नाम का समूह चलाने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय की एक प्रोफेसर आभा देव हबीब ने किसानों को खाने के पैकेट देने के लिए प्रोफेसरों और छात्रों से फंड एकत्रित किया। पंजाब के संगरूर जिले की एक आंगनवाड़ी सहायिका बलविंदर कौर ने कहा कि वह यहां प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने आई हैं।
