• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil reached $ 78.90 per barrel
Last Updated : शनिवार, 6 जनवरी 2024 (11:28 IST)

Crude oil पहुंचा 78.90 डॉलर प्रति बैरल पर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई प्रभाव नहीं

पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी

Latest Petrol Diesel Prices
  • आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में पेट्रोल-डीजल सस्ता
  • हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव
  • विभिन्न करों से दोगुनी हो जाती हैं कीमतें
Petrol-Diesel Prices: क्रूड की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रू़ड 78.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका कोई प्रभाव देखने में नहीं आ रहा है। भारतीय कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव होता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है जबकि राजस्थान, पंजाब और तमिलनाडु में ईंधन की कीमतें मामूली रूप से बढ़ी है। वहीं देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.30 और डीजल 94.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
ओडिशा की सभी 21 सीटें जीतने के लिए भाजपा ने बनाया प्लान