मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices reduced in UP and MP
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 4 जनवरी 2024 (16:58 IST)

Petrol Diesel Prices: यूपी और एमपी में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अन्य नगरों के भाव

Latest Petrol Diesel Prices
  • भारतीय तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव
  • कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी
  • हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गुरुवार को हल्की तेजी दिख रही है। डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बढ़त के साथ 73.06 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 78.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।
 
भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव होता  है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 30 और डीजल में 28 पैसे की कमी आई है। उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल में 27 पैसे की कमी आई है। वहीं पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल 70 और डीजल 65 पैसे सस्ता हुआ है, वहीं गुजरात में पेट्रोल-डीजल के दामों में हल्की तेजी दिख रही है।
 
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta