1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cockroach Janata Party adamant on Dharmendra Pradhan's resignation

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

Cockroach Janata Party adamant on Dharmendra Pradhan's resignation
Cockroach Janata Party Protest News : सीजेपी यानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमकर धरना-प्रदर्शन किया। हजारों युवाओं और वामपंथी छात्र संगठनों ने मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। करीब 5 घंटे चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, आज का प्रदर्शन तो सिर्फ़ एक ट्रेलर था। पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देने के लिए 7 दिनों का समय दे रही है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा।

सीजेपी यानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमकर धरना-प्रदर्शन किया। हजारों युवाओं और वामपंथी छात्र संगठनों ने मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। करीब 5 घंटे चले इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

आज का प्रदर्शन तो सिर्फ़ एक ट्रेलर था

प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, आज का प्रदर्शन तो सिर्फ़ एक ट्रेलर था। वहीं पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देने के लिए 7 दिनों का समय दे रही है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा। CJP का आरोप है कि मौजूदा सरकार ने देश की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।
 
CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने साफ किया कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, उनका यह संघर्ष रुकने वाला नहीं है। दीपके ने कहा कि सरकार के लिए हम भले ही कीड़े-मकोड़े हो सकते हैं, लेकिन हम जीवित हैं और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबियत 

गर्मी और भारी संख्या में भीड़ में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रमुख अभिजीत दीपके की तबियत बिगड़ गई है और पहले उन्हें मंच के पीछे बैठाया गया और फिर बाद में गाड़ी में बैठाया गया। सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वह लाल गुलाब लेकर जंतर-मंतर पहुंचे। उनके पहुंचते ही युवाओं का जोश और हाई हो गया।

कॉकरोच जनता पार्टी पर बरसे नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कुछ ताकतें युवाओं को नकारात्मक राजनीति की ओर धकेलने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन देश का युवा राष्ट्र निर्माण में विश्वास रखता है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी अप्रत्यक्ष टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि युवा स्टार्टअप और नवाचार से देश को आगे बढ़ा रहे हैं और भारत विकसित भारत 2047 की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय संगठन की सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर अभी Cockroach Janta Party की इमेज, वीडियो और एआई से बने सांग्स वायरल हो रहे हैं। इसकी लोकप्रियता देख सियासी गलियारों में भी हलचल मची हुई।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत