सम्बंधित जानकारी
- केप टाउन की कड़ाके की ठंड के बीच ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग, ओरी ने दिया मज़ेदार अपडेट
- 'कॉकटेल 2' को हां बोलने से डर रही थीं रश्मिका मंदाना, फिल्म में दिखेगा अब तक का सबसे मॉडर्न और बोल्ड किरदार
- 'वाराणसी' में दिखेगा महायुद्ध, भगवान राम और कुंभकर्ण के बीच होगा 30 मिनट का ऐतिहासिक टकराव!
- 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर मचा बवाल, डायरेक्टर को मांगनी पड़ी माफी, फिल्म में होगा बदलाव
- कभी 500 रुपए में जागरण में गाना गाती थीं नेहा कक्कड़, आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस
'कॉकरोच जनता पार्टी' को मिला सेलेब्स का साथ, ऋचा चड्ढा बोलीं- डायनासोर मिट गए पर 'कॉकरोच' जिंदा हैं
देश की राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर आज छात्र और युवा आंदोलन का गवाह बना, जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी। सोशल मीडिया के मीम पेजों से शुरू हुई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) आज असलियत में सड़कों पर उतर आई। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में हजारों युवा हाथों में तिरंगा, डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जीवनी और गालों पर 'कॉकरोच' का मास्क लगाए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने पहुंचे।
I am in beautiful Auckland right now with perhaps the cleanest air in the world. But I got Dilli on my mind. My beloved Delhi, city of my childhood, my school, my college…With huge parks and mature, kind trees… sending love to the youth of my country! May you choose to be true…
— RichaChadha (@RichaChadha) June 6, 2026
सीपीपी के इस आंदोलन को कई बॉलीवुड सेलेब्स का भी सपोर्ट मिल रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) से सोशल मीडिया पर युवाओं का समर्थन करते हुए इस पर एक बेहद तीखा और भावुक संदेश लिखा। ऋचा ने लिखा, इतिहास गवाह है कि बड़े-बड़े भारी-भरकम जीव (डायनासोर) वक्त के साथ विलुप्त हो गए, लेकिन कॉकरोच विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को जिंदा रखने की क्षमता रखते हैं।
Mr India
— RichaChadha (@RichaChadha) June 6, 2026
pic.twitter.com/t2pk6KOFbg
ऋचा ने इसके साथ फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कॉकरोच को देखकर बड़े-बड़े विलेन डर जाते हैं—यह व्यवस्था पर एक सीधा और तीखा व्यंग्य था।
— atul kulkarni (@atul_kulkarni) June 5, 2026
इस अनोखे आंदोलन को केवल ऋचा चड्ढा ही नहीं, बल्कि एक्टर अतुल कुलकर्णी, प्रकाश राज और कुनिका सदानंद का भी पूरा साथ मिला है। अतुल कुलकर्णी ने तो देश के युवाओं से भावुक माफी मांगते हुए कहा, पुरानी पीढ़ियों की कई गलतियों और चुप्पी का बोझ आज की युवा पीढ़ी को उठाना पड़ रहा है।
डिजिटल सेंसरशिप बनाम युवाओं की ताकत
सोशल मीडिया पर 22 मिलियन (2.2 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स बटोर चुकी कॉकरोच जनता पार्टी को रोकने के लिए सरकार ने आईटी एक्ट की धारा 69(A) के तहत इनका 'X' अकाउंट इंडिया में ब्लॉक करवा दिया था। यह आक्रोश नीट पेपर लीक घोटाले और सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ था।
