1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny deol batwara 1947 character different from gadar tara singh rajkumar santoshi big reveal

राजकुमार संतोषी ने की 'बंटवारा 1947' में सनी देओल के किरदार की सुपरहीरोज़ से तुलना, कही यह बात

Batwara 1947
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947', जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और जिसमें शबाना आज़मी, सनी देओल और प्रीति जी जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं, 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने भारत के बंटवारे के दर्दनाक इतिहास की दमदार झलक दिखाकर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है। 
 
ट्रेलर अपनी भावुक कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत रहा है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास के सबसे दर्दनाक दौर की झलक दिखाते हुए इंसानियत को धर्म से ऊपर रखने का संदेश देता है।
ट्रेलर में सनी देओल एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। हाल ही में निर्देशक राजकुमार संतोषी ने साफ किया कि 'बंटवारा 1947' में सनी देओल का किरदार 'गदर' के तारा सिंह से बिल्कुल अलग है और दोनों किरदारों की तुलना नहीं की जा सकती।
 
राजकुमार संतोषी ने कहा, तारा सिंह अपने हक के लिए लड़ता है। हमारी फिल्म का किरदार किसी और के लिए लड़ता है और इसके लिए वह अपने परिवार तक की परवाह नहीं करता। मुझे भरोसा है कि मैं अच्छे एक्शन हीरो लिख सकता हूं, चाहे 'घातक' हो या 'घायल'। 
 
उन्होंने कहा, लेकिन इस फिल्म में मैंने सनी के लिए जो किरदार लिखा है, मैं उसे सुपरमैन, आयरन मैन और बाकी सभी सुपरहीरोज़ से भी बेहतर मानता हूं। क्योंकि कोई इंसान किसी एक व्यक्ति, एक समूह या एक सेना से तो लड़ सकता है, लेकिन यहां सनी कट्टरता के खिलाफ लड़ रहे हैं। दुनिया का कोई भी सुपरहीरो उसके सामने टिक नहीं सकता।
 
'बंटवारा 1947' में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी फिर से साथ आ रही है।
 
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सोहा-सबा अली खान को स्कूल में मिली थी भाई सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी की खबर, बताया चौंकाने वाला किस्सा