1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akanksha chamola breaks silence on gaurav khanna divorce and publicity stunt allegations

तलाक के खुलासे को 'पब्लिसिटी स्टंट' कहने वालों पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- कोई अपनी टूटी शादी का तमाशा नहीं बनाता

Gaurav Khanna
मनोरंजन जगत में आए दिन सितारों के अफेयर, शादी और ब्रेकअप की खबरें गूंजती रहती हैं। लेकिन जब छोटे पर्दे के किसी बेहद पसंदीदा और पॉपुलर कपल्स के अलग होने की खबर आती है, तो फैंस का दिल टूट जाता है। टीवी इंडस्ट्री के मशहूर और टैलेंटेड एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं।
 
हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के मंच पर आकांक्षा चमोला ने जब अपने और गौरव खन्ना के तलाक की आधिकारिक घोषणा की, तो हर कोई दंग रह गया। हालांकि, इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इंटरनेट पर ट्रोल्स ने इसे 'पब्लिसिटी स्टंट' और 'टीआरपी का नाटक' करार देना शुरू कर दिया। 
अब शो से बाहर आते ही आकांक्षा ने इन तमाम मनगढ़ंत दावों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और आलोचकों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। रियल्टी शो के सफर से बाहर आने के बाद जब मीडिया ने आकांक्षा चमोला से ट्रोल्स के उन आरोपों के बारे में पूछा, जिसमें उनके तलाक को महज़ एक ड्रामा बताया जा रहा था, तो एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। 
 
आकांक्षा चमोला ने बेहद कड़े और दो टूक शब्दों में जवाब देते हुए कहा, कोई भी समझदार, संजीदा और अपनी इज्जत करने वाली लड़की सिर्फ किसी शो की टीआरपी बढ़ाने या पब्लिसिटी हासिल करने के लिए इतने बड़े नेशनल टेलीविजन पर आकर अपनी टूटती शादी और पर्सनल लाइफ का ढिंढोरा नहीं पीटेगी।
 
आकांक्षा ने आगे कहा कि जिन लोगों के दिमाग में इस तरह के घटिया और नीच ख्याल आते हैं, वे अगर चाहें तो सीधे उनके घर आ सकते हैं और उनकी लीगल टीम से मिलकर सच्चाई का सबूत ले सकते हैं। 
 
आकांक्षा ने यह साफ किया कि शो में जाने से बहुत पहले ही दोनों की राहें अलग हो चुकी थीं। उन्होंने बताया कि वे और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। दोनों की कानूनी टीमें आपसी सहमति से तलाक के कागजात तैयार कर चुकी हैं और अब सिर्फ उन पर फाइनल सिग्नेचर होना बाकी है।
 
आखिर क्यों टूटा 8 साल पुराना रिश्ता?
आकांक्षा चमोला ने यह भी स्पष्ट किया कि अलगाव के बावजूद उनके और गौरव के बीच कोई नफरत या कड़वाहट नहीं है। दोनों आज भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और आपस में बातचीत करते हैं। हालांकि, वक्त के साथ दोनों को समझ आया कि बतौर लाइफ पार्टनर वे एक-दूसरे के लिए बिल्कुल सही नहीं हैं, क्योंकि जिंदगी को लेकर दोनों के सपने और भविष्य के लक्ष्य एकदम जुदा हैं।
 
इस रिश्ते के खत्म होने की सबसे बड़ी और मुख्य वजह 'फैमिली प्लानिंग' को लेकर अलग-अलग राय रही। आकांक्षा ने खुद खुलासा किया था कि गौरव खन्ना पिता बनना चाहते थे और अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहते थे, जबकि आकांक्षा बच्चे नहीं चाहती थीं। जीवन के इस अहम मोड़ पर विचारों का तालमेल न बैठने के कारण दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से सम्मानजनक दूरी बनाना ही बेहतर समझा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'आवारापन 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 4 मिनट के सीन्स हटे, फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट