सम्बंधित जानकारी
- 'पेड्डी' में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर मचा बवाल, डायरेक्टर को मांगनी पड़ी माफी, फिल्म में होगा बदलाव
- कभी 500 रुपए में जागरण में गाना गाती थीं नेहा कक्कड़, आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस
- साउथ स्टार यश बने शाहरुख-दीपिका के पड़ोसी, अलीबाग में खरीदी 24 करोड़ रुपए की सी-फेसिंग प्रॉपर्टी
- 'पाताल लोक' के बाद आखिर क्यों चुनी 'राख'? प्रोसित रॉय ने बताई खास वजह
- विश्व पर्यावरण दिवस: पर्दे के बाहर भी प्रकृति के सच्चे साथी हैं अल्लू अर्जुन, हरित जीवनशैली को दे रहे हैं बढ़ावा
'कॉकटेल 2' को हां बोलने से डर रही थीं रश्मिका मंदाना, फिल्म में दिखेगा अब तक का सबसे मॉडर्न और बोल्ड किरदार
डायरेक्टर होमी अदजानिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कॉक्टेल 2' का ट्रेलर इंटरनेट पर छाया हुआ है। जहां एक तरफ शाहिद कपूर और कृति सेनन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को लुभा रही है, वहीं नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का बदला हुआ मॉडर्न और बोल्ड अवतार हर किसी को हैरान कर रहा है।
'पुष्पा' की 'श्रीवल्ली' और 'एनिमल' की 'गीतांजलि' के रूप में गंभीर भूमिकाएं निभाने वाली रश्मिका मंदाना इस बार एक बेहद लाइट-हार्टेड और अर्बन लड़की 'दिया' के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रश्मिका ने दिल खोलकर बात की। रश्मिका ने खुलासा किया कि शुरुआत में वह इस किरदार को स्वीकार करने में काफी झिझक रही थीं और उनके मन में एक अनजाना डर था।
गंभीर इमेज से बाहर निकलना था बड़ी चुनौती
रश्मिका मंदाना ने कहा, मैं सच में बहुत डरी हुई थी, क्योंकि सिनेमा के पर्दे पर यह मेरा अब तक का सबसे अर्बन और ग्लैमरस लुक है। मेरी पिछली फिल्मों की वजह से मुझे ऐसा लगता है कि दर्शक मुझसे हमेशा एक गंभीर और भारी-भरकम ड्रामेटिक परफॉर्मेंस की उम्मीद करते हैं। लेकिन पहली बार, मैंने कुछ ऐसा किया है जो बहुत हल्का-फुल्का है, जिसमें दोस्ती, पागलपन और प्यार को दिखाया गया है।
रश्मिका ने आगे बताया कि शुरुआत में उनके दिमाग में यह सवाल लगातार घूम रहा था कि क्या यह उनके करियर के लिए सही कदम है? लेकिन उन्होंने खुद को चुनौती दी। उनका मानना है कि दर्शक भी हमेशा कुछ नया, कुछ सरप्राइजिंग और बिल्कुल अलग देखना चाहते हैं, और यही वजह रही कि उन्होंने 'कॉक्टेल 2' के लिए हां कहा।
साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की सुपरहिट फिल्म 'कॉक्टेल' की तरह, यह फिल्म भी आधुनिक रिश्तों के ताने-बाने को छूती है। ट्रेलर में दिया (रश्मिका), एली (कृति सेनन) और कुणाल (शाहिद कपूर) के बीच प्यार और दोस्ती का एक खूबसूरत लेकिन उलझा हुआ सफर दिखाया गया है।
रश्मिका मंदाना का मौजूदा फिल्म लाइनअप यह साबित करता है कि वह खुद को किसी एक दायरे में बांधकर नहीं रखना चाहतीं। 'कॉक्टेल 2' के इस मॉडर्न अवतार के अलावा उनके पास दो और बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। पैन-इंडिया तेलुगु इमोशनल एक्शन-थ्रिलर मायसा में रश्मिका एक बेहद आक्रामक और शक्तिशाली 'गोंड महिला' का किरदार निभा रही हैं।
पीरियड ड्रामा राणाबली में वह अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। हाल ही में इवेंट में जब रश्मिका से उनके पहले प्यार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह विजय के साथ 'हैपिली मैरिड' हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
