सम्बंधित जानकारी
- विश्व पर्यावरण दिवस: पर्दे के बाहर भी प्रकृति के सच्चे साथी हैं अल्लू अर्जुन, हरित जीवनशैली को दे रहे हैं बढ़ावा
- ट्रेडिशनल अवतार में छाईं तृप्ति डिमरी, बांधनी कुर्ता-शरारा में ढाया कहर
- हॉलीवुड अभिनेता जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड के बेटे पर लगा चाकू मारने का आरोप
- संजय लीला भंसाली की 'हम दिल दे चुके सनम' से लेकर 'ओमकारा' तक - मशहूर नाटकों पर बनी बॉलीवुड की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में
- राम चरण स्टारर 'पेड्डी' का बॉक्स ऑफिस पर दिखा तूफान, ओपनिंग डे पर ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
साउथ स्टार यश बने शाहरुख-दीपिका के पड़ोसी, अलीबाग में खरीदी 24 करोड़ रुपए की सी-फेसिंग प्रॉपर्टी
कन्नड़ सुपरस्टार और 'KGF' फ्रैंचाइज़ी से देश-दुनिया में अपनी धाक जमाने वाले यश इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि रियल एस्टेट में किए गए एक बेहद आलीशान निवेश के कारण चर्चा में आ गए हैं।
खबरों के मुताबिक, यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने महाराष्ट्र के खूबसूरत तटीय शहर अलीबाग में करोड़ों रुपये की एक प्रीमियम प्रॉपर्टी अपने नाम की है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म 'लियासेस फोरस' द्वारा एक्सेस किए गए रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, इस स्टार कपल ने अलीबाग के कामथ गांव में करीब 1.3 एकड़ की शानदार कृषि जमीन खरीदी है।
इस पूरी डील की कीमत 24 करोड़ रुपए बताई जा रही है, जिसका पंजीकरण 18 मई, 2026 को अलीबाग के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में पूरा किया गया। यह जमीन अलीबाग के सबसे पसंदीदा और पॉश इलाकों में से एक, किहिम बीच के बेहद करीब स्थित है।
इस प्रॉपर्टी की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार लोकेशन है। इसके एक तरफ गांव की खूबसूरत सड़क है, तो दूसरी तरफ सीधे अरब सागर का जादुई नजारा दिखाई देता है। इतना ही नहीं, इस जमीन से सीधे समुद्र तट पर जाने का एक निजी रास्ता भी जुड़ता है।
इस जमीन पर पहले से ही एक छोटा सा रिहायशी मकान बना हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो यश और राधिका इस जगह पर एक बेहद आलीशान 'अल्ट्रा-लग्जरी' हॉलिडे होम बनाने की योजना बना रहे हैं, जहां वे अपने बच्चों के साथ फुर्सत के पल बिता सकें। इस हाई-प्रोफाइल सरकारी सौदे को कानूनी रूप देने के लिए कपल ने 1.44 करोड़ रुपए की भारी-भरकम स्टांप ड्यूटी चुकाई है, साथ ही 60,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस और 5,200 रुपए का डॉक्यूमेंट हैंडलिंग चार्ज भी दिया है।
बॉलीवुड के दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए यश
अलीबाग पिछले कुछ सालों में भारत के सबसे बड़े सेलिब्रिटी हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है। मुंबई के करीब होने और रो-रो बोट सर्विस व वॉटर टैक्सी की बेहतरीन कनेक्टिविटी के कारण यह सितारों की पहली पसंद बन चुका है। अलीबाग में इस निवेश के साथ ही यश अब शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और कृति सेनन जैसे उन दिग्गज सितारों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनके पास पहले से ही अलीबाग में अपने आलीशान हॉलिडे होम्स मौजूद हैं।
कन्नड़ सिनेमा के सबसे अमीर और पसंदीदा कपल्स में शुमार यश और राधिका का एसेट पोर्टफोलियो बेहद मजबूत है। उनके पास कई और बेशकीमती संपत्तियां है। बेंगलुरु के बेहद शानदार 'प्रेस्टीज गोल्फशायर' इलाके में उनका एक आलीशान ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 6 से 8 करोड़ रुपए के बीच है। कर्नाटक के हासन जिले में कपल का एक बड़ा और खूबसूरत फार्महाउस है, जहां वे अक्सर छुट्टियां मनाने जाते हैं।
