ट्रेडिशनल अवतार में छाईं तृप्ति डिमरी, बांधनी कुर्ता-शरारा में ढाया कहर
बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी जब भी पर्दे पर या सोशल मीडिया पर आती हैं, फैंस की धड़कनें तेज होना लाजमी है। हाल ही में तृप्ति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेडिशनल आउटफिट में अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में तृप्ति का एथनिक ग्लैमर और सिडक्टिव अंदाज हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। तृप्ति मस्टर्ड येलो और व्हाइट के कॉम्बिनेशन वाला एक शानदार बांधनी प्रिंटेड कुर्ता और शरारा पहने नजर आ रही हैं।
इस कुर्ते के नेकलाइन और स्लिट्स पर बेहद बारीक मिरर वर्क और गोटा-पट्टी की डिटेलिंग की गई है, जो इसे फेस्टिव वाइब दे रही है। इसके साथ उन्होंने गहरे हरे रंग का दुपट्टा कैरी किया है, जिस पर ज्योमेट्रिक पैटर्न और किनारों पर खूबसूरत लटकन लगे हुए हैं।
अपने एथनिक लुक को कम्पलीट करने के लिए तृप्ति ने अपने बालों को मिडिल पार्टिंग के साथ सॉफ्ट, बीच-वेव्स में खुला छोड़ा है, जो उनके कंधों पर बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
ज्वेलरी की बात करें, तो उन्होंने कानों में बड़े और हैवी एथनिक चांदबाली स्टाइल के झुमके पहने हैं, जिनमें पिंक और पर्ल ड्रॉप्स लगे हैं। इसके अलावा, उनके हाथों में सजे मल्टी-लेयर्ड ऑक्सीडाइज्ड और गोल्डन ब्रेसलेट्स उनके देसी लुक में मॉडर्न और हैवी एथनिक टच जोड़ रहे हैं।
तस्वीरों में तृप्ति नेचर के बीच एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उनका कैमरे की तरफ देखते हुए साइड-पोज देना और दुपट्टे को बांहों पर गिराकर फ्लॉन्ट करना बेहद ही सिडक्टिव और ग्लैमरस है। उनका कॉन्फिडेंस और बॉडी लैंग्वेज हर तस्वीर को पिक्चर-परफेक्ट बना रही है।
तृप्ति डिमरी का यह एथनिक अवतार यह साबित करता है कि वे सिर्फ वेस्टर्न और बोल्ड ड्रेसेस में ही नहीं, बल्कि भारतीय पारंपरिक ऑउटफिट्स में भी उतनी ही हॉट और ग्लैमरस लग सकती हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

