सम्बंधित जानकारी
- पटना में भारी बवाल: खान सर को गिरफ्तार करने रातभर में 5 बार पहुंची पुलिस, कोचिंग के बाहर छात्रों ने घेरा रास्ता!
- अभिजीत दीपके की एंट्री से दिल्ली में हलचल: जंतर-मंतर मार्च से पहले 2000 पुलिसकर्मी तैनात
- Rahul Gandhi : क्या राजनीति से पहले स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर थे राहुल गांधी, ग्रेट निकोबार का अंडरवॉटर वीडियो वायरल
- क्रेडिट की अंधी दौड़, अब खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! जानिए क्या है पूरी कहानी...
- भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!
क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान
Abhijeet Dipke News in Hindi : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया जा रहा है कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में फिलहाल मुझे कोई जानकारी नहीं है। ALSO READ: अभिजीत दीपके की एंट्री से दिल्ली में हलचल: जंतर-मंतर मार्च से पहले 2000 पुलिसकर्मी तैनात
दरअसल पत्रकार ने सवाल किया था कि क्या अमेरिका के किसी भी विभाग द्वारा भारत को इस बारे में सूचित किया गया है कि अभिजीत दीपके को यूएस से डिपोर्ट किया गया है? या उन पर किसी भी प्रकार से पासपोर्ट के दुरुपयोग का आरोप है। इस पर रणधीर जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा, इस बारे में फिलहाल मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस साल अब तक अमेरिका से 1,076 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया जा चुका है। पिछले वर्ष 3,567 लोगों को अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था। मंत्रालय ने यह भी कहा कि दोनों पक्ष अवैध प्रवासन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ALSO READ: पटना में भारी बवाल: खान सर को गिरफ्तार करने रातभर में 5 बार पहुंची पुलिस, कोचिंग के बाहर छात्रों ने घेरा रास्ता!
शाम 5 बजे तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन
गौरतलब है कि अभिजीत दीपके शनिवार सुबह ही अमेरिका से भारत पहुंचे हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वे आज अपने समर्थकों के साथ जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की इजाजत दी है।
कौन हैं अभिजीत दीपके?
अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और हाल ही में बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन में मास्टर्स पूरा किया है। जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी बनाई थी। इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी। इसके बाद उन्होंने नीट मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन का फैसला किया।
edited by : Nrapendra Gupta
