सम्बंधित जानकारी
- UWW ने रद्द की भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता, जाने आरोपों और चुनाव टलने से लेकर सदस्यता छीनी जाने तक की पूरी कहानी
- भारतीय कुश्ती संघ को बड़ा झटका, चुनाव ना होने के कारण सदस्यता रद्द
- बृजभूषण की बढ़ेगी मुश्किल, दिल्ली पुलिस के पास मुकदमे के लिए पर्याप्त सबूत
- पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने कुश्ती महासंघ के चुनाव पर लगाई रोक
- posco case में Brij Bhushan Sharan Singh को राहत, नाबालिग पहलवान को पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट से ऐतराज नहीं
बृजभूषण का ऐलान, पार्टी कहे तो हरियाणा से भी लड़ सकता हूं चुनाव
Brijbhushan Sharan Singh : महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अगर पार्टी उन्हें हरियाणा से लोकसभा का चुनाव लड़ाने का फैसला करती है, तो वह इसके लिए तैयार हैं।
सिंह ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, मुझे हरियाणा से बहुत ज्यादा समर्थन मिल रहा है। वहां से विशेषकर जाट समाज से यह आमंत्रण हमारे पास आता है। उन्होंने कहा, लोग मिलते हैं और कहते हैं कि आप आइए और हरियाणा से चुनाव लड़िए, हम आपको अपने यहां से चुनाव जिताएंगे। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर पार्टी मुझे मौका देगी तो हम वहां से चुनाव जरूर लड़ेंगे।
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। पहलवानों ने इस साल भाजपा सांसद पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था, जिसमें मशहूर पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। यह तीनों पहलवान हरियाणा के ही रहने वाले हैं। इस लिहाज से सिंह का हरियाणा से चुनाव लड़ने संबंधी यह बयान महत्वपूर्ण माना जा सकता है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
