1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Blast in Bulandshahr Polytechnic College, 10 students scorched

बुलंदशहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में ब्‍लास्‍ट, 10 छात्र समेत 13 झुलसे

Blast in Bulandshahr's Polytechnic College
पॉलिटेक्निक कॉलेज के होस्टल में किचन के अंदर गैस सिलेंडर फटा है। इस हादसे में पॉलिटेक्निक कॉलेज के 10 छात्र समेत 13 लोग झुलस गए हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

हालांकि, सभी छात्रों को रेस्क्यू कर अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान किचन में अचानक 5 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। बुलंदशहर के डिबाई तहसील के पीछे स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास का मामला बताया जा रहा है।

इस घटना से पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है। बुलंदशहर के डिबाई तहसील के पीछे स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास का मामला बताया जा रहा है। हादसा कैसे हुआ इसके पीछे क्या वजह है इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
अगला लेख
CoronaVirus India Update : देश में Corona के 4362 नए मामले, 66 और लोगों की मौत