1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP's strategy for Lok Sabha elections

BJP। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उतारेगी कार्यकर्ताओं की फौज

Lok Sabha elections
नई दिल्ली। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए 15 लाख प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारेगी। यह संख्या 2014 के आम चुनाव की तुलना में 15 गुना अधिक है। पार्टी के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
भाजपा के प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी एवं पार्टी महासचिव पी. मुरलीधर राव ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता भगवा पार्टी को आम चुनाव में अन्य दलों पर बढ़त देंगे, क्योंकि किसी अन्य पार्टी ने अपने पास इस तरह के संसाधन होने का दावा नहीं किया है।
 
उन्होंने कहा 2015 से सभी चुनावों में इन प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पक्ष में चुनाव नतीजे दिलाने में काफी योगदान दिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 1 लाख से भी कम प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को प्रचार करने के लिए मैदान में उतारा था। राव ने कहा कि ये प्रशिक्षित कार्यकर्ता आने वाले दिनों में पार्टी के कार्यबल की रीढ़ की हड्डी बनेंगे। (भाषा)
अगला लेख
संविदा कर्मचारियों को कमलनाथ सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा...