1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP MP Savitri Bai Phule on Jinnah

भाजपा सांसद सावित्री फुले ने जिन्ना को बताया महापुरुष, जहां भी जरूरत हो लगे तस्वीर

Savitri Bai Phule
उत्तर प्रदेश के बहराइच से भाजपा की सांसद सावित्री बाई फुले ने पार्टी लाइन के विपरीत जाकर मोहम्मद अली जिन्ना को महापुरुष करार दिया।
 
उन्होंने कहा ‍कि ऐसे महापुरुष की तस्वीर जहां जरूरत हो उस जगह पर लगाई जानी चाहिए। जिन्ना देश के महापुरुष थे, हैं और रहेंगे। देश की आजादी की लड़ाई में उनका योगदान था।
 
सावित्री बाई फुले यहीं नहीं रुकीं, बल्कि आगे उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के असल मुद्दों, गरीबी, भुखमरी से ध्यान हटाने के लिए इस मामले को उठाया जा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि सावित्री बाई फुले ने इन दिनों पार्टी से नाराज चल रही है और पार्टी के खिलाफ हर मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं।
अगला लेख
शत्रुघ्न सिन्हा की मोदी को नसीहत, प्रधानमंत्री बनने से कोई बुद्धिमान नहीं बन जाता