1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP leader Nupur Sharma received death threats

भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा को जान से मारने की धमकी

Nupur Sharma
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

उन्होंने खुद को मिल रहे धमकी भरे संदेशों के बारे में दिल्ली पुलिस को टि्वटर के जरिए सूचना दी। शर्मा ने ट्वीट किया, दिल्ली पुलिस, दिल्ली पुलिस आयुक्त-मुझे और मेरे परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कुछ तस्वीरें संलग्न कर रही हूं। कृपया संज्ञान लें।

ट्वीट के जवाब में दिल्ली पुलिस ने कहा, विषय को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबद्ध अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। आपसे जल्द ही संपर्क किया जाएगा।(भाषा)
अगला लेख
Coronavirus : दिल्ली में कोरोना के 445 नए मामले, राजस्थान में 113 केस, एक और मरीज की मौत