• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. भाजपा ने प्रियंका गांधी को शिशुओं की मौत को लेकर कोटा जाने की दी चुनौती
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (14:40 IST)

भाजपा ने प्रियंका गांधी को शिशुओं की मौत को लेकर कोटा जाने की दी चुनौती

Priyanka Gandhi | भाजपा ने प्रियंका गांधी को शिशुओं की मौत को लेकर कोटा जाने की दी चुनौती
नई दिल्ली। भाजपा ने राजस्थान के कोटा में एक सरकारी अस्पताल में नवजात शिशुओं की मौत को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को कोटा जाने की चुनौती दी, जहां कांग्रेस की सरकार है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मैं प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछता हूं कि वे कोटा कब जाएंगी? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का धर्मनिरपेक्षता एवं अन्य मुद्दे पर रुख वनवे ट्रैफिक है और वह ऐसे मुद्दों पर चुनिंदा तरीके से बात करती है।
 
पात्रा ने कहा कि प्रियंकाजी, मैं कैमरे पर आपसे सीधे पूछता हूं आप कोटा कब जाएंगी? मैं आपको कोटा जाने की चुनौती देता हूं। मैं चाहता हूं कि शुक्रवार शाम तक कोटा पहुंचें। भाजपा प्रवक्ता ने इस संबंध में प्रियंका गांधी के वाराणसी और राजस्थान जाने के कार्यक्रम का भी उल्लेख किया।
 
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आप (प्रियंका) भी मां हैं, आप कोटा जाएं और एक मृत बच्चे को गोद में लें और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा देने को कहें। पात्रा ने कहा कि वे उन तथाकथित उदारवादियों से पूछना चाहते हैं कि क्या इनमें से एक भी वहां गया था?
ये भी पढ़ें
संगम की रेती पर संयम, श्रद्धा एवं कायाशोधन का 'कल्पवास' शुरू