सम्बंधित जानकारी
- महिला दिवस पर PM मोदी ने किया नारी शक्ति को सलाम
- Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, कुछ राज्यों में बारिश के आसार
- अयोध्या एक्सप्रेस में बम की धमकी, 2 घंटे चला तलाशी अभियान
- केंद्र सरकार ने मुद्रा योजना के तहत 32 लाख करोड़ रुपए दिए, प्लान को लेकर PM मोदी ने कांग्रेस पर किया यह कटाक्ष
- राजीव गांधी पर फिर बोले मणिशंकर अय्यर, जानिए अब क्या कह दिया
आतिशी बोलीं, फोन तक रही हैं महिलाएं, कब आएगा 2500 रुपए बैंक में जमा होने का मैसेज
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का भाजपा सरकार से सवाल, 2500 रुपए बैंक में जमा होने का मैसेज महिलाओं के फ़ोन पर कब आयेगा।
Atishi on mahila diwas : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने महिला दिवस पर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज दिल्ली की सब महिलायें अपने फोन को तक कर इंतजार कर रही हैं कि 2500 रुपए बैंक में जमा होने का मैसेज उनके फोन पर कब आयेगा। ALSO READ: महिला दिवस पर PM मोदी ने किया नारी शक्ति को सलाम
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि दिल्ली की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई। आज दिल्ली की सब महिलायें अपने फोन को तक कर इंतजार कर रही हैं कि 2500 रुपए बैंक में जमा होने का मैसेज उनके फोन पर कब आयेगा।
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं को हर माह 2500 रुपए की सम्मान राशि देने का वादा किया था। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही आतिशी सरकार से सवाल पूछ रही है कि महिलाओं के खाते में पैसे कब आएंगे।दिल्ली की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई।
— Atishi (@AtishiAAP) March 8, 2025
आज दिल्ली की सब महिलायें अपने फ़ोन को ताक कर इंतज़ार कर रही हैं कि 2500 बैंक में जमा होने का मैसेज उनके फ़ोन पर कब आयेगा। pic.twitter.com/m7PYg5ciUn
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में महिलाओं के महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जा सकती है। कहा जा रहा है कि आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले महिला दिवस कार्यक्रम में योजना की घोषणा की जा सकती है। इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी होने की उम्मीद है।
किन महिलाओं को मिलेगा फायदा : बताया जा रहा है कि दिल्ली की मतदाता, 21 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन या किसी अन्य सरकारी वित्तीय योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
edited by : Nrapendra Gupta
