1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Assam minister on cancer

मंत्री का विवादित बयान, पाप करने से होता है कैंसर

Assam minister
नई दिल्ली। असम के मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि कि कुछ लोग अतीत के अपने पापों के चलते जानलेवा बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।
 
उन्होंने गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में कहा, 'जब हम पाप करते है तो ईश्वर हमें सजा देते हैं। कभी कभी हम ऐसे युवाओं को देखते हैं जो कैंसर के शिकार होते हैं या युवा दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। यदि आप उसकी पृष्ठभूमि देखें तो समझ पाएंगे कि यह दैवीय इंसाफ है। कुछ और नहीं। हमें वह सजा भुगतनी होती है जो ईश्वर देता है।'
 
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने असम के मंत्री हिमंत विश्व शर्मा की उनके इस बयान को लेकर निंदा की कि कुछ लोग अतीत के अपने पापों के चलते जानलेवा बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी बदलने से किसी व्यक्ति के साथ यही होता है। कांग्रेस में रहे शर्मा पिछले साल भाजपा में शामिल हो गए थे।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'असम के मंत्री शर्मा कहते हैं कि कैंसर पापों के लिए ईश्वर का इंसाफ है। व्यक्ति के दल बदलने से यही होता है।' (भाषा) 
अगला लेख
रूढ़ीवादी दीवारों को तोड़कर देश की पहली मुस्लिम कोच बनी फातिमा बानो