सम्बंधित जानकारी
- Assembly Election Results 2023: त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 । Live Updates
- 2024 से पहले पूर्वोत्तर के सेमीफाइनल में BJP की जीत, CONG को लगा झटका, क्षेत्रीय दलों की दिखी धमक
- G20 summit: मोदी ने की विदेश मंत्रियों से आम सहमति की अपील, कहा- बुद्ध और गांधी से लें प्रेरणा
- एलजी ने राष्ट्रपति से की आतिशी और सौरभ को मंत्री बनाने की सिफारिश
- Assembly Election Result 2023: त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 : दलीय स्थिति Live Update
हिंडनबर्ग मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने बनाई समिति, अडाणी ने किया फैसले का स्वागत
नई दिल्ली। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडाणी समूह के शेयरों में आई गिरावट की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को 6 सदस्यीय समिति गठित करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे इस समिति के अध्यक्ष होंगे। अडाणी ग्रुप ने फैसले का स्वागत किया।
गौतम अडाणी ने ट्वीट कर कहा कि अदाणी ग्रुप माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत करता है। यह समयबद्ध तरीके से अंतिम रूप लाएगा। सत्य की जीत होगी।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक समिति में न्यायमूर्ति सप्रे के अलावा पूर्व न्यायाधीश ओपी भट एवं जेपी देवदत्त तथा नंदन नीलेकणि, केवी कामत और सोमशेखरन सुंदरसन भी होंगे। न्यायालय के निर्देश के मुताबिक समिति को 2 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी।The Adani Group welcomes the order of the Hon'ble Supreme Court. It will bring finality in a time bound manner. Truth will prevail.
— Gautam Adani (@gautam_adani) March 2, 2023
शीर्ष न्यायालय ने कहा कि समिति पूरी स्थिति का आकलन करेगी और निवेशकों को इसके बारे में जागरूक करने के उपाय सुझाएगी। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र, वित्तीय सांविधिक निकायों, सेबी चेयरपर्सन को समिति को जांच में पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया।
