1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Sensex and Nifty down in early trade

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से सेंसेक्स व निफ्टी में रही शुरुआती कारोबार में गिरावट

Mumbai Stock Market
मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 145.4 अंक टूटकर 59,265.68 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47.95 अंक के नुकसान से 17,402.95 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, मारुति, ऐक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, नेस्ले, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट आई, वहीं दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में थे।
 
एशियाई बाजारों में जापान और हांगकांग में गिरावट थी। चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार बढ़त में थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 448.96 अंक या 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,411.08 अंक पर रहा था, वहीं निफ्टी 146.95 अंक या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,450.90 अंक पर बंद हुआ था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Assembly Election Results 2023: त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 । Live Updates