1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Actor ambreesh dies due to heart attack

कन्नड़ अभिनेता तथा पूर्व मंत्री अम्बरीश का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Ambareesh
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता तथा पूर्व मंत्री अम्बरीश के निधन पर शोक जताया है।
 
छियासठ वर्षीय अम्बरीश को दिल का दौरा पड़ने के बाद शनिवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी अभिनेत्री पत्नी सुमालता और पुत्र अभिषेक है।
 
मोदी ने उनके निधन पर दु:ख जताते हुए कहा कि अम्बरीश को उनके यादगार अभियन तथा राजनीति में उनके वृहद योगदान के लिए याद रखा जाएगा। कर्नाटक के कल्याण के लिए उन्होंने पुरजोर आवाज उठाई। उनके निधन से दु:ख हुआ है। उनके परिवार तथा प्रशंसकों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।
 
अम्बरीश ने चार दशक के फिल्म करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वे तीन बार लोकसभा सदस्य तथा केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में राज्यमंत्री भी रहे।
अगला लेख
प्रधानमंत्री के 'मन की बात', देशवासियों को क्या बोले मोदी