अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्यों लिया यह फैसला?
CJP chief Abhijit Deepke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलाए जा रहे अपने आंदोलन पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है और अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं से त्योहारों के दौरान परिवार के साथ समय बिताने की अपील की है। दीपके ने कहा, मैं देख रहा हूं कि पिछले कुछ दिनों से आप सभी संघर्ष कर रहे हैं। आप लोगों ने बहुत कुछ झेला है। जिस तरह पूरा सिस्टम आप लोगों को दबाने में लगा है। मैं भाग्यशाली हूं कि आप जैसे नि:स्वार्थ भाव से संघर्ष कर रहे हैं और मेरे, आशुतोष-सौरभ के साथ खड़े हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलाए जा रहे अपने आंदोलन पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है और अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं से त्योहारों के दौरान परिवार के साथ समय बिताने की अपील की है। दीपके ने कहा, मैं देख रहा हूं कि पिछले कुछ दिनों से आप सभी संघर्ष कर रहे हैं।
दीपके ने कहा, आप लोगों ने बहुत कुछ झेला है। जिस तरह पूरा सिस्टम आप लोगों को दबाने में लगा है। मैं भाग्यशाली हूं कि आप जैसे नि:स्वार्थ भाव से संघर्ष कर रहे हैं और मेरे, आशुतोष-सौरभ के साथ खड़े हैं। दीपके ने कहा, सौरभ और आशुतोष की तरह आपका परिवार भी चिंतित होगा। कुछ दिन अपने परिवार के साथ रहिए, कुछ समय अपने चाहने वालों के साथ रहिए।
अभिजीत दीपके ने बताया कि उन्होंने सौरभ दास और आशुतोष रांका के परिजनों से बात की। दीपके ने कहा कि सौरभ की मां ने उल्टे उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सीजेपी आंदोलन में सौरभ दास और आशुतोष रांका की भूमिका और अहमियत का जिक्र करते हुए माना कि फैसले लेने की क्षमता उनकी बेहतर है और वह उनकी सलाह मुताबिक की काम करते हैं।
दीपके ने कहा कि दास और रांका के जेल जाने का जिक्र करते हुए कहा कि जब वे बाहर निकलेंगे तो पूरा देश उनको सलाम करेगा। जिन लोगों को लगता है कि सौरभ और आशुतोष को जेल में डालकर डरा देंगे, यह नहीं होने वाला है।
कॉकरोच का पुतला जलाने की तैयारी पर क्या बोले अभिजीत दीपके?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज दिल्ली के पीतमपुरा में एक विशाल कॉकरोच का पुतला जलाने की तैयारी से जुड़े वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुफ्त में प्रचार करने के लिए धन्यवाद। खबरों के मुताबिक, दशहरे पर रावण के पुतलों के साथ कॉकरोच के इस पुतले को भी जलाया जाना है। वीडियो में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा स्थित नेताजी सुभाष प्लेस (एनएसपी) मैदान के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।
श्री केशव रामलीला समिति ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला जलाने की योजना बनाई है। कॉकरोच का यह पुतला ऐसे समय में सामने आया है, जब सीजेपी दिल्ली में कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी शामिल है। हालांकि रामलीला समिति ने पुतला जलाने के फैसले के पीछे किसी राजनीतिक मकसद से इनकार किया है।

