1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cjp protest-abhijit-dipke-attacks-modi-government

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

abhijit dipke cjp protest
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली रवाना होने से पहले मुंबई में कहा कि दिल्ली में सुरक्षा कड़ी करने से साफ है कि केंद्र सरकार युवाओं यानी जेनजी से डरी हुई है। उसने आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं लेकिन युवा आपसे नहीं डरता। ALSO READ: LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
 
उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए रेलवे सेवाएं बंद करने, मेट्रो परिचालन रोकने, इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगाने और सड़कों को अवरुद्ध करने जैसे कदम उठाए गए। दिपके ने सवाल किया कि क्या सरकार अपने ही नागरिकों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों की ताकत का इस्तेमाल करना चाहती है?
 
अभिजीत दिपके ने कहा कि उन्हें इस बात पर हैरानी है कि प्रधानमंत्री देश के युवाओं और आम लोगों से इतना डर क्यों रहे हैं। उनके मुताबिक, जम्मू-कश्मीर से सेना और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से CRPF के जवानों को दिल्ली में तैनात किया गया। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सरकार के लिए इतने महत्वपूर्ण हैं कि उनके मुद्दे पर नागरिकों के विरोध को रोकने के लिए इतनी सख्ती की जा रही है।

विरोध करना हमारा मौलिक अधिकार

दिपके ने आरोप लगाया कि लोगों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए अलग-अलग स्तरों पर चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कुछ आवासीय सोसायटियों में घोषणाओं के जरिए लोगों को प्रदर्शन से दूर रहने के लिए कहा गया और दिल्ली पुलिस भी लोगों के घरों तक पहुंचकर उन्हें विरोध में शामिल न होने की सलाह दे रही है।
 
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना नागरिकों का मौलिक अधिकार है। संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण ढंग से बिना हथियार सभा करने का अधिकार प्राप्त है, हालांकि इन अधिकारों पर कानून के तहत उचित प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं। दिपके ने कहा कि वे इसी लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। ALSO READ: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी
 

गिरफ्तारी की आशंका पर क्या बोले अभिजीत दिपके?

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर गिरफ्तारी की आशंका से जुड़े सवाल पर दिपके ने कहा कि अगर पुलिस उन्हें हिरासत में लेना या गिरफ्तार करना चाहती है, तो वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ UAPA या राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) जैसे कानूनों का इस्तेमाल किया जाता है, तब भी वे पीछे नहीं हटेंगे।
 
 दिपके ने दावा किया कि उनकी लड़ाई स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तथा देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इन मुद्दों को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे।
अगला लेख
LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार