1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 8 april live updates

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30MKI में भरी उड़ान (Live Updates)

8 april
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले, सुखोई-30 में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उड़ान, पीएम नरेंद्र मोदी का दक्षिण भारत दौरा समेत इन खबरों पर शनिवार, 8 अप्रैल को रहेगी सबकी नजर... पल-पल की जानकारी...
 
-राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन पर सुखोई-30MKI में भरी उड़ान।
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हैदराबाद की यात्रा करेंगे,11 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू करेंगे।
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को चेन्नई में नागर विमानन एवं रेलवे क्षेत्र में कई नई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, वह कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगे।
-दिल्ली-बेंगलुरु विमान में यात्री ने शराब के नशे में बीच हवा में आपात निकास द्वार खोलने की कोशिश की।
-महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 926 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में 733, पंजाब में 159, हरियाणा में 407, ओडिशा में 104, हिमाचल प्रदेश में 108 नए मामले दर्ज किए गए।
 
अगला लेख
Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में कोई उछाल नहीं, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव