• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chance of rain in Telangana and Maharashtra
Written By
Last Updated : शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (08:46 IST)

Weather Update: तेलंगाना और महाराष्ट्र में वर्षा की संभावना, दिल्ली-NCR में पल-पल बदलता मौसम

Weather Update: तेलंगाना और महाराष्ट्र में वर्षा की संभावना, दिल्ली-NCR में पल-पल बदलता मौसम - Chance of rain in Telangana and Maharashtra
नई दिल्ली। तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों और केरल में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। गुजरात और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। दिल्ली और एनसीआर में मौसम पल-पल में बदल रहा है।
 
उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। फरवरी से ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम पल-पल बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी धूप की आंखमिचौनी चल रही है।
 
हालांकि इससे गर्मी से जरूर राहत मिली है। हाल ही में हुई बारिश की वजह से मौसम सर्द हो गया था तो वहीं अब गर्मी फिर अपने तेवर दिखा रही है। दोपहर में तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ, हालांकि सुबह-शाम मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
 
मौसम विभाग ने एक बार फिर 9 और 11 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में दिन में बादल छाए रहे। साथ अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों और केरल में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है।
 
गुजरात और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की हत्या हुई, कांग्रेस नेता अजय राय का सनसनीखेज आरोप