• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest price of petrol and diesel
Written By
Last Updated : शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (10:22 IST)

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में कोई उछाल नहीं, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में कोई उछाल नहीं, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव - Latest price of petrol and diesel
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कोई उछाल दर्ज नहीं हुआ है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 80.70 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 85.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। हर सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं।
 
तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। आज देश के विभिन्न राज्यों में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं है। तेलंगाना और मिजोरम 2 राज्य हैं, जहां ईंधन की कीमत में तेज बदलाव है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमत में हल्की तेजी दिख रही है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। दूसरी ओर नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.61 और डीजल 89.80, पटना में पेट्रोल 107.48 और डीजल 94.26 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30MKI में भरी उड़ान (Live Updates)