1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil prices continue to rise

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के भावों में बढ़ोतरी जारी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव

New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव लगातार चढ़ रहे हैं और यह 85 डॉलर प्रति बैरल के भी पार निकल गया है। तेल कंपनियों ने आज बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी किए जिसमें कुछ जगह तो तेजी दिख रही और कहीं भाव नीचे आया है। लेकिन दूसरी ओर दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल 15 पैसे चढ़कर 96.92 रुपए लीटर हो गया जबकि डीजल 14 पैसे बढ़कर 90.08 रुपए लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 11 पैसे महंगा हुआ और 96.68 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 11 पैसे चढ़कर 89.87 रुपए लीटर बिक रहा है। गाजियाबाद में आज पेट्रोल 32 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.26 रुपए लीटर पहुंच गया है। यहां डीजल 30 पैसे महंगा होकर 89.45 रुपए लीटर हो गया है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में और तेजी आई है और यह 85.29 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी ग्‍लोबल मार्केट में चढ़कर 81.02 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 और डीजल 89.45, नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08 और लखनऊ में पेट्रोल 96.68 और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है। कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
पोर्न स्टार मामले में ट्रंप को बड़ा झटका, सुनवाई से पहले गिरफ्तारी, बोले- अमेरिका को नरक में जाने से बचाएं