सम्बंधित जानकारी
- Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं, जानिए आपके नगर में क्या हैं भाव
- Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम दाम जारी, जानिए क्या है ताजा भाव
- Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की कीमतों में फिर आया उछाल, पेट्रोल-डीजल के दाम बदले
- Petrol Diesel Prices : क्रूड के दाम फिर चढ़े, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के भाव
Petrol Diesel Prices: कच्चा तेल 80 डॉलर के आसपास, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
नई दिल्ली। कच्चे तेल के दाम फिर बढ़ने लगे हैं और बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दिखी। कच्चा तेल अब 80 डॉलर के आसपास पहुंच गया है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा। आज कई शहरों में तेल के खुदरा दाम बढ़ गए हैं।
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपए लीटर हो गया जबकि डीजल 24 पैसे चढ़कर 90.08 रुपए लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे महंगा हुआ और 96.43 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 13 पैसे चढ़कर 89.65 रुपए लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 50 पैसे महंगा होकर 108.12 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल यहां 47 पैसे चढ़कर 94.86 रुपए लीटर बिक रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों में 24 घंटे में भी बड़ा उछाल आया है। कच्चे तेल का भाव 1 डॉलर बढ़कर 79.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई का भाव भी वैश्विक बाजार में 1 डॉलर बढ़कर 73.79 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 और डीजल 89.45, गुरुगाम में पेट्रोल 96.97 और डीजल 89.84 और जयपुर में पेट्रोल 109.46 और डीजल 94.61 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
Edited by: Ravindra Gupta
