बुधवार, 27 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices remain unchanged
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (11:31 IST)

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतें बरकरार, जानिए क्या हैं ताजा भाव

नई दिल्ली। आज मार्च महीने का आखिरी दिन है और तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जारी कर दिया है। 31 मार्च के लिए वेबसाइट पर अपडेट ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं हुआ है। 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं।
 
बीते कई महीनों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज के लिए देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव को जारी कर दिया है। 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां आप मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई समेत अलग-अलग शहरों के दाम जान सकते हैं।
 
देश के प्रमुख महानगरों में मुंबई में पेट्रोल 106.31 में डीजल 94.27, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 में डीजल 89.62, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 में डीजल 92.76, बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 में डीजल 87.89, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 में डीजल 89.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 डीजल 89.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 डीजल 90.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 डीजल 84.26 और पटना में पेट्रोल 107.24 डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta