सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर में 3 साल में 1033 आतंकवादी हमले हुए
- क्या फिर ढलान पर होगा कश्मीर का पर्यटन? बढ़ते आतंकी हमलों के साथ ही कोरोना का नया स्वरूप भी चिंता का कारण
- कश्मीर में 33 सालों में 7700 सुरक्षाकर्मी हुए शहीद, इनमें 1750 पुलिसवाले भी
- अब श्रीनगर में रामबाग की मुठभेड़ पर बवाल, कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद
- Mumabi Attack-26/11: 13 साल पहले हुए सबसे खौफनाक अटैक में 60 घंटों के लिए कैद हो गई थी मुंबई, इतने लोगों की हुई थी मौत
पुलवामा में जैश के 2 आतंकी ढेर, इनमें एक पाकिस्तानी कमांडर भी
जम्मू। पुलवामा के कस्बायार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी कमांडर भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार उन्हें आज सुबह जिला पुलवामा के राजपोरा इलाके के कस्बायार मुहल्ले में दो आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना मिली। एसओजी के जवान, सेना व सीआरपीएफ के संयुक्त दल के साथ इलाके में पहुंचे और घेराबंदी के बाद आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी। जैसे ही सुरक्षाकर्मी उस ठिकाने के नजदीक पहुंचे, जहां आतंकी छिपे हुए थे, गोलीबारी शुरू हो गई।
पुलिस के बार-बार कहने पर भी जब आतंकवादियों ने हथियार नहीं डाले तो भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकवादियों को वहीं ढेर कर दिया। मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद हुए हैं।
