1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 2 moons will be visible in India

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

Mini moon
Mini Moon Mystery : आसमान में अब एक नहीं 2 चंद्रमा दिखाई देंगे। नया मिनी मून पृथ्वी का चक्कर लगाएगा। मिनी मून पर अब सबकी नजरें हैं। मिनी-मून 29 सितंबर से लेकर 25 नवंबर तक लगभग 2 महीने तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल से अलग होकर फिर सूर्य की परिक्रमा करने लगेगा। इसरो मिनी मून की गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहा है। स्पेस एजेंसी ने यह भी साफ कर है दिया कि यह एस्टेरॉयड धरती से नहीं टकराएगा।
 
खबरों के अनुसार, आसमान में अब एक नहीं 2 चंद्रमा दिखाई देंगे। नया मिनी मून पृथ्वी का चक्कर लगाएगा। मिनी मून पर अब सबकी नजरें हैं। मिनी-मून 29 सितंबर से लेकर 25 नवंबर तक लगभग 2 महीने तक पृथ्वी की परिक्रमा करेगा और यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल से अलग होकर फिर सूर्य की परिक्रमा करने लगेगा।
अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी (RNAAS) के रिसर्च नोट्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार मिनी मून का संबंध हिंदू महाकाव्य महाभारत से भी है। रिपोर्ट में खगोलविदों का कहना है कि 2024 PT5 के कक्षीय गुण अर्जुन एस्टेरॉयड बेल्ट से आने वाले एस्टेरॉयड से मिलते-जुलते हैं।
यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी मिनी मून दिखाई दिया है। आरएनएएएस रिपोर्ट के लेखक खगोलशास्त्री कार्लोस डे ला फुएंते मार्कोस और राउल डे ला फुएंते मार्कोस ने कहा कि इससे पहले 1997, 2013 और 2018 में भी ऐसी ही घटनाएं हो चुकी हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ममता बनर्जी और प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स की मुलाकात, पहला दौर खत्म, क्या मान गए जूनियर डॉक्टर