शनिवार, 14 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. NASA astronaut Sunita Williams describes ISS as her happy place despite being stuck in space for 8 months
Last Updated : शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (20:18 IST)

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा - NASA astronaut Sunita Williams describes ISS as her happy place despite being stuck in space for 8 months
करीब 8 महीने से धरती से 420 किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अमेरिका के बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल ने भले ही कुछ दिनों पहले धरती पर वापसी कर ली हो, लेकिन इसके साथ गए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर वापस नहीं आ सके हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री जून माह में 8 दिनों के स्पेस मिशन पर गए थे, लेकिन अब वे करीब 8 महीने तक अंतरिक्ष में ही रहेंगे। इस बीच दोनों ने दुनिया की पहली अंतरिक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
 
आर्बिट में समय बिताना कठिन : हालांकि यह भी कहा कि आर्बिट में समय बिताना हमारे लिए काफी कठिन रहा और बोइंग का हमारे बिना लौटना अच्छा नहीं लगा। मगर वह उत्साहित हैं। क्योंकि अंतरिक्ष उनकी पसंदीदा जगह है। उन्होंने कहा कि एक ही मिशन पर 2 अलग-अलग अंतरिक्ष उड़ानों को लेकर वे खुश हैं। वह टेस्टर हैं और उनका यही काम है।

वे अब अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद 7 अन्य यात्रियों के साथ काम कर रहे हैं। नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने इस सप्ताह के शुरुआत में कहा था कि अंतरिक्ष दल का ध्यान ‘स्टारलाइनर’ की वापसी पर इस कदर केंद्रित रहा है कि उनके पास बोइंग की अगली परियोजना के बारे में सोचने का समय ही नहीं था।
 
अं‍तरिक्ष में रहना पसंद है : सुनीता विलियम्स ने कहा कि विमान में तकनीकी खामियों की वजह से वे वापस नहीं आ सकीं। मगर वे जल्द ही आएंगी। फिलहाल उन्हें अंतरिक्ष में रहना पसंद आ रहा है। यहां उन्हें अभी कई काम करने हैं। सुनीता ने कहा कि पहले भी 2 बार वे अंतरिक्ष में रह चुकी हैं। इसलिए यहां ज्यादा कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।
करीब 8 महीने से धरती से 420 किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में स्पेस स्टेशन से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अमेरिका के बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल ने भले ही कुछ दिनों पहले धरती पर वापसी कर ली हो, लेकिन इसके साथ गए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर वापस नहीं आ सके हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री जून माह में 8 दिनों के स्पेस मिशन पर गए थे, लेकिन अब वे करीब 8 महीने तक अंतरिक्ष में ही रहेंगे। इस बीच दोनों ने दुनिया की पहली अंतरिक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

कब लौटेंगे दोनों : स्पेसएक्स’ यान दोनों अंतरिक्षयात्रियों को अगले साल फरवरी में वापस लेकर आएगा, जिससे उनका आठ दिन का यह मिशन आठ महीने से अधिक समय का हो जाएगा। अनुभवी अंतरिक्ष यात्री और नौसेना के सेवानिवृत्त कैप्टन विल्मोर और विलियम्स अंतरिक्ष में अपने आप को व्यस्त रख रहे हैं और मरम्मत-रखरखाव कार्य एवं प्रयोगों में मदद कर रहे हैं।  इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma